
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Russia-India Ties:...
Russia-India Ties: भारत दौरे पर रूस के उपुमख्यमंत्री मंटुरोव, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। रूस के पहले उपप्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हैं। उनका यह दौरा आज यानी तीन अप्रैल तक है। इस दौरान उन्होंने भारत के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, इस दौरन पश्चिम एशिया में जारी जंग के मुद्दों पर चर्चा की।
इन मुद्दों पर की गई चर्चा
विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि मंटुरोव ने आज मतलब 3 अप्रैल को नई दिल्ली में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर के साथ बैठक की। मंटुरोव व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, तकनीक और सांस्कृतिक सहयोग पर बने भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के सह-अध्यक्ष भी हैं। दोनों पक्षों ने व्यापार, उद्योग, ऊर्जा और उर्वरक के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर बात की। इसके अलावा कनेक्टिविटी, तकनीक, नवाचार और जरूरी खनिजों में नए मौकों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
वार्षिक शिखर सम्मेलन के फैसलों की समीक्षा की गई
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों नेताओं ने पिछले साल दिसंबर में हुए 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के फैसलों को लागू करने की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा मंटुरोव ने पश्चिम एशिया के संघर्ष और दुनिया के अन्य बड़े घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए। अपने दौरे के दौरान मंटुरोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ भी मुलाकात की।




