Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चीन जाने वाले रूसी तेल के जहाजों ने बीच में लिया यू-टर्न, भारत की ओर किया रूख, एक जहाज इतने तारीख को पहुंचेगा न्यू मैंगलोर...

Aryan
18 March 2026 6:30 PM IST
चीन जाने वाले रूसी तेल के जहाजों ने बीच में लिया यू-टर्न, भारत की ओर किया रूख, एक जहाज इतने तारीख को पहुंचेगा न्यू मैंगलोर...
x
जहाज ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इस शिप को जनवरी के अंत में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से लोड किया गया था।

नई दिल्ली। रूसी तेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन जा रहे रूसी तेल से लदे टैंकर ने दक्षिण चीन सागर में यू-टर्न ले लिया है। मतलब अब तेल के टैंकर वाले जहाजों का रूख भारत की तरफ कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, भारत ने रूस से अपने आयात को दोगुना कर दिया है।

भारत ने रूसी तेल का बढ़ाया आयात

भारत ने रूसी तेल खरीद को गति दे दी है, इस वजह से चीन जा रहे जहाजों को अब भारत के लिए मोड़ दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इसमें से एक जहाज 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है। जहाज ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, इस शिप को जनवरी के अंत में बाल्टिक सागर के एक बंदरगाह से लोड किया गया था।

दक्षिण-पूर्वी एशियाई जलक्षेत्र में बदला रास्ता

दरअसल जब जहाज पर लोड किया गया था तो यह पहले चीनी बंदरगाह रिझाओ तक जाने वाला था, लेकिन मार्च में दक्षिण-पूर्वी एशियाई जलक्षेत्र में उसने अपना रास्ता बदल लिया। यह घटना अमेरिका द्वारा भारत को रूस से अस्थायी रूप से माल खरीदने की अनुमति देने के कुछ दिनों बाद हुई है। विशेषज्ञों की मानें तो भारत ने रूसी तेल का इम्‍पोर्ट बढ़ा दिया, जिस कारण चीन जा रही जहाज भी भारत की ओर मोड़ दी गई।

हफ्ते भर में 30 मिलियन बैरल तेल की खरीददारी

अमेरिका की ओर से छूट देने के बाद से सप्‍ताह भर में ही भारतीय रिफाइनर‍ियों ने रूस से 30 मिलियन बैरल तेल की भारी मात्रा में खरीदारी की। इससे ईरान युद्ध के बीच भारत की एनर्जी जरूरतें भी पूरी हो गई।


Next Story