
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रूस के राष्ट्रपति...
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आ रहे हैं भारत, ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच यह यात्रा काफी अहम!

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच अगस्त के अंत तक भारत दौरे पर आ सकते हैं। ये जानकारी NSA अजीत डोभाल ने मास्को में रूसी सुरक्षा परिषद प्रमुख सर्गेई शोइगू से मुलाकात के दौरान दी है। डोभाल की ये यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के मकसद से हो रही है।
राष्ट्रपति पुतिन अगस्त के अंत में भारत आने वाले हैं
दरअसल, एक मीडिया एजेंसी से अजीत डोभाल ने मॉस्को में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बयान के हवाले से यह जानकारी दी। वहीं रूस की राजधानी मॉस्को में हुई बैठक के दौरान अजीत डोभाल ने कहा कि हमें खुशी है कि राष्ट्रपति पुतिन अगस्त के अंत में भारत आने वाले हैं। हमें इस दौरे से काफी सकारात्मक परिणामों की उम्मीद है। NSA डोभाल का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब भारत, अमेरिका और रूस के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को संतुलित करने की कोशिश कर रहा है।
पुतिन आखिरी बार दिसंबर 2021 में आए थे भारत
बता दें कि व्लादिमीर पुतिन चार साल बाद भारत के दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन आखिरी बार दिसंबर 2021 इंडिया‑रूस का 21वां वार्षिक शिखर सम्मेलन में भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। वहीं 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ये पुतिन की पहली भारत यात्रा होगी।
शिखर सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं
रूसी डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) के सीईओ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि रूस ने पुष्टि की है कि पुतिन-ट्रंप शिखर सम्मेलन अगले हफ्ते हो सकता है और शिखर सम्मेलन की तैयारियां जारी हैं। यह एक ऐतिहासिक बैठक हो सकती है। संवाद की जीत होगी।