
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- रूस के राष्ट्रपति 4...
रूस के राष्ट्रपति 4 दिसंबर को पहुचेंगे भारत, व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर दुनिया की नजर,जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत पहुंचने वाले हैं। वहीं पुतिन के भारत दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है। पुतिन का यह भारत दौरा कई मायनों में काफी खास है। वजह है कि भारत और रूस के बीच होने वाली डिफेंस डील। व्लादिमीर पुतिन भारत को सिर्फ हथियार ही नहीं दे रहे बल्कि पूरी टेक्नोलॉजी भी दे रहे हैं। यानी भारत को हथियार तो मिलेंगे ही उसकी तकनीक भी मिलेगी।
राष्ट्रपति भवन में होंगे पुतिन
सूत्रों के हवाले से व्लादिमीर पुतिन के दौरे का पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 5 दिसंबर को दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
गुरुवार को शाम 7 बजे तक भारत पहुंचेंगे
इसके बाद पुतिन राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक राजकीय भोज में शामिल हो सकते हैं। वहीं 5 दिसंबर शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन पहले राजघाट जा सकते हैं और इसके बाद उनके हैदराबाद हाउस जाने की भी संभावना है, जहां द्विपक्षीय बैठक होगी। इस बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी किए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसी संभावना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर गुरुवार को शाम 7 बजे तक भारत पहुंचेंगे। वह गुरुवार को ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।




