
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- विश्व टीबी दिवस पर...
विश्व टीबी दिवस पर RVNL की बड़ी पहल: 150 कर्मचारियों की स्क्रीनिंग, जागरूकता अभियान भी चला

नई दिल्ली। रेल विकास निगम लिमिटेड ने विश्व टीबी दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल करते हुए अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में टीबी स्क्रीनिंग और जागरूकता शिविर का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अपोलो अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया।
RVNL की प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट्स में भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन
इस विशेष अभियान के तहत कॉर्पोरेट कार्यालय में आउटसोर्स्ड एवं हाउसकीपिंग स्टाफ सहित कुल 150 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। इसके साथ ही RVNL की विभिन्न प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट्स (PIUs) में भी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर इस पहल को व्यापक स्तर पर लागू किया गया।
कर्मचारियों को टीबी से बचाव, लक्षणों की पहचान की दी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान टीबी की शीघ्र पहचान, रोकथाम और उपचार को लेकर विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य वार्ताएं और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। कर्मचारियों को टीबी से बचाव, लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को भी सशक्त समर्थन
RVNL की यह पहल न केवल कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि देश को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को भी सशक्त समर्थन प्रदान करती है।




