Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयासरत, राज्यसभा में एस जयशंकर का बयान! विपक्ष ने दी यह प्रतिक्रिया

Aryan
9 March 2026 12:03 PM IST
पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयासरत, राज्यसभा में एस जयशंकर का बयान! विपक्ष ने दी यह प्रतिक्रिया
x
विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देते हुए कहा प्रधानमंत्री लगातार उभरती घटनाओं पर करीब से नजर बनाए हुए हैं

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज संसद में मिडिल ईस्ट के संकट पर बयान दिया। इस दौरान विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया के बिगड़ते हालात को देखते हुए सबसे संयम की बरतने का आग्रह किया। विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच ही एस जयशंकर ने अपना बयान दिया । उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 20 फरवरी को एक बयान जारी कर गहरी चिंता जताई थी। सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की थी। हमलोगों को तनाव कम करने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी को आगे बढ़ाना चाहिए।

पीएम पश्चिम एशिया की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं

विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देते हुए कहा प्रधानमंत्री लगातार उभरती घटनाओं पर करीब से नजर बनाए हुए हैं । जयशंकर ने सदन को भरोसा दिलाया कि भारत की विदेश नीति क्षेत्रीय घटनाओं पर सतर्क प्रतिक्रिया देने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सक्रिय है।

विपक्ष ने जताई आपत्ति

दरअसल जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देने के लिए उठे, तभी विपक्षी सांसदों ने आपत्ति जताई। विपक्ष ने कई मुद्दों पर सवाल उठाए और कहा कि उन्हें पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई। जयशंकर ने कहा हमारी सरकार ने 20 फरवरी को इस विषय पर बयान जारी करते हुए गहरी चिंता व्यक्त की थी और सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया था। हम अब भी मानते हैं कि तनाव को कम करने के लिए संवाद और कूटनीति अपनाना जरूरी है।

Next Story