Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सचिन तेंदुलकर के घर बजेगी शहनाई, राष्ट्रपति, PM मोदी और राहुल गांधी को दिया बेटे अर्जुन की शादी का न्योता

Anjali Tyagi
11 Feb 2026 2:20 PM IST
सचिन तेंदुलकर के घर बजेगी शहनाई, राष्ट्रपति, PM मोदी और राहुल गांधी को दिया बेटे अर्जुन की शादी का न्योता
x

नई दिल्ली। क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के घर में जल्द ही शहनाई बजने वाली है। जिसके चलते सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी के लिए भारत के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। अर्जुन की शादी 5 मार्च, 2026 को मुंबई में सानिया चंडोक से होने जा रही है। 10 और 11 फरवरी 2026 को सचिन तेंदुलकर ने अपने परिवार के साथ दिल्ली में इन प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर निमंत्रण कार्ड दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सचिन ने सपरिवार पीएम मोदी से मुलाकात की और शादी का न्योता दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

तेंदुलकर परिवार ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

राहुल गांधी और सोनिया गांधी

सचिन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें विवाह समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।

अमित शाह

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की और उन्हें शादी का निमंत्रण दिया।

कब होगी शादी

जानकारी के मुताबिक 5 मार्च, 2026 कोदोनों की शादी होगी। शादी की रस्में 3 मार्च, 2026 से शुरू होंगी। बता दें कि यह एक निजी और पारिवारिक समारोह होगा।

कौन है सानिया चंडोक

सानिया चंडोक जो एक सफल उद्यमी हैं और प्रसिद्ध व्यवसायी रवि घई (ग्रेविस ग्रुप के अध्यक्ष) की पोती हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई अगस्त 2025 में एक निजी समारोह में हुई थी। अर्जुन वर्तमान में आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा हैं और घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं।

Next Story