
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सचिन की सीमा छठी बार...
सचिन की सीमा छठी बार बनी मां! ग्यारह महीने बाद फिर दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया मजेदार रिएक्शन

नोएडा। पाकिस्तान से सचिन के प्यार में सालों पहले भारत आई सीमा अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। एक फिर सीमा अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आ गई है। अब ग्रेटर नोएडा से आई एक नई खबर ने उन्हें फिर से राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बना दिया है। बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने बेटे को जन्म दिया है।इस खबर के सामने आते ही इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। सीमा हैदर पिछले साल ही मार्च में पांचवें बच्चे की मां बनी थीं।
ग्यारह महीने बाद फिर बनी मां
जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई। डॉक्टरों की निगरानी में प्रसव संपन्न हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वह घर पहुंचीं। हालांकि पिछले साल मार्च में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था। अब करीब ग्यारह महीने बाद परिवार में एक और बच्चे के आगमन से खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
बेटे के जन्म की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर सीमा हैदर का नाम तेजी से ट्रेंड करने लगी। हकई यूजर्स ने बधाई संदेश लिखे तो वहीं कुछ ने इस पर सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ जोड़ते हुए चर्चा शुरू कर दी। कुछ लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह निजी मामला है और इसे सनसनी की तरह पेश नहीं किया जाना चाहिए जबकि अन्य यूजर्स ने कहा कि 11 महीने में ही दूसरा बच्चा पैदा करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं माना जाता है।




