
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- मोनालिसा के फरमान से...
मोनालिसा के फरमान से शादी को लेकर साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान! कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश, हिंदू परिवारों से की यह अपील

बागपत। वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की धर्म विरूद्ध शादी पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने विवादित बयान दिया है। दरअसल साध्वी प्राची आर्या ने मोनालिसा और फरमान के शादी को लेकर गंभीर चिंताएं व्यक्त करते हुए इसे एक साजिश करार दिया है। यूपी के बागपत में प्राची आर्या ने निकिता तोमर हत्याकांड से इस मामले की तुलना करते हुआ कहा कि मोनालिसा के साथ भी फरेब होगा, इसके साथ ही 35 टुकड़ों में उसकी लाश भी मिलेगी। इसके विपरीत, मोनालिसा ने स्वेच्छा से शादी करने और किसी भी प्रकार के दबाव से इनकार करते हुए अपने निर्णय को स्पष्ट किया है। बागपत के पलड़ा गांव के निवासी फरमान और मोनालिसा की इस शादी ने अब एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है।
मोनालिसा के साथ लव जिहाद हुआ है
साध्वी प्राची आर्या ने कहा कि फरमान यदि हिंदू बनकर शादी करता तो हम उसका स्वागत करते लेकिन उसने मोनालिसा के साथ 'लव जिहाद' किया है। साध्वी प्राची ने आगे कहा कि मोनालिसा मीडिया को बेटी है, उसे ना तो 'लव जिहाद' की जानकारी है और ना मदरसों की ट्रेनिंग का ज्ञान है।
हिंदू परिवारों से की अपील
साध्वी प्राची आर्या ने हिंदू परिवारों से अपील की वे अपने बच्चों को गले मे सुअर दांत पहनाएं, जिससे विधर्मी उनसे दूर रहें। फिलहाल, साध्वी प्राची का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। साध्वी ने आशंका जताई कि मोनालिसा का हाल भी निकिता तोमर हत्याकांड अथवा श्रद्धा मर्डर केस जैसा हो सकता है, उसकी बॉडी भी फ्रिज में मिल सकती है। उन्होंने इस रिश्ते को 'लव जिहाद' करार दिया है।
अपने बयान के दौरान साध्वी प्राची ने हिंदू परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक बनाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसी पहचान दी जाए कि 'विधर्मी' उनसे दूर रहें। इसी दौरान उन्होंने बच्चों को गले में सुअर के दांत पहनाने की बात की थी।




