Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

‘लव जिहाद’ को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने दिया बयान! कहा- लड़की कहना न माने तो उसकी टांगे तोड़ दो...जानें पूरा मामला

Aryan
19 Oct 2025 1:10 PM IST
‘लव जिहाद’ को लेकर साध्वी प्रज्ञा ने दिया बयान! कहा- लड़की कहना न माने तो उसकी टांगे तोड़ दो...जानें पूरा मामला
x
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि लड़की की भविष्य के लिए अगर पिटाई करनी पड़े तो पीछे नहीं हटना।

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाता हमेशा विवादों से जुड़ा ही रहता है। इस बार फिर उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया है, जिससे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। बता दें कि इस बार उन्होंने कहा कि आपकी लड़की किसी विधर्मी के यहां जाए तो उसकी टांगे तोड़ देने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

लव जिहाद को लेकर दिया बयान

पूर्व सांसद और बीजेपी की नेता साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हाल ही में बेटी पालन और लव जिहाद को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे राजनीतिक हलचल शुरू हो चुकी है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अगर कोई लड़की माता-पिता की बात नहीं मानती और किसी अन्य धर्म के युवक के पास जाने की कोशिश करती है, तो परिवार को उसे रोकने और सही मार्ग पर लाने में कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

अगर लड़की बात न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अगर आवश्यक हो तो उसे डांटना चाहिए जिससे उसका भविष्य सुरक्षित रह सके। अगर लड़की बात न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो। उसके भविष्य के लिए अगर पिटाई करनी पड़े तो पीछे नहीं हटना।

माता-पिता बेटियों का रखें ध्यान

प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि जब बेटी बड़ी होती है तो वह अक्सर अपने रास्ते खुद चुनने लगती है। कभी-कभी घर से भागने की भी कोशिश करती है। इस तरह के मामलों में परिवार को सतर्कतता बरतनी चाहिए और हर संभव प्रयास करना चाहिए कि बेटी सही मार्ग पर चले ।


Next Story