
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अस्पताल में भर्ती सलीम...
अस्पताल में भर्ती सलीम खान, मिलने पहुंचे संजय दत्त-जावेद अख्तर, परिवार की बढ़ी चिंता

मुंबई। दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान (90 वर्ष) की तबीयत बिगड़ी हुई है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके पुराने साथी जावेद अख्तर और परिवार के करीबी दोस्त संजय दत्त देर रात अस्पताल पहुंचे। दोनों ही काफी परेशान और चिंतित नजर आए।
अस्पताल में हुए भर्ती
सलीम खान को मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे अस्पताल लाया गया और तुरंत ICU में शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार, ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उनके मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में इंटरनल ब्लीडिंग (हाइमरेज) हुई, जिसके लिए उनकी सर्जरी की गई है। वर्तमान में वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, हालांकि डॉक्टर उन्हें स्थिर बता रहे हैं।
परिवार का साथ
सलमान खान तो तब से ही पिता के साथ अस्पताल में हैं। इस दुख की घड़ी में उनका पूरा परिवार वहां मौजूद हैं। सलमान के अलावा वहां, सलमा खान, हेलेन, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अलवीरा खान, अरबाज खान, शूरा खान, अरहान खान, निर्वाण खान, अयान अग्निहोत्री और यूलिया वंतूर भी मौजूद है। जिस तरह पूरा परिवार वहां इकट्ठा हुआ है, इससे जाहिर होता है कि सभी सलीम खान को लेकर काफी परेशान हैं।




