Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए सलमान खान! इस तरह खींचा सबका ध्यान...

Shilpi Narayan
7 Feb 2026 6:09 PM IST
RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए सलमान खान! इस तरह खींचा सबका ध्यान...
x

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम संघ के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'मुंबई व्याख्यानमाला' (Mumbai Vyakhyanmala) का हिस्सा था।

शाहरुख और आमिर को भेजा न्योता

मिली जानकारी के अनुसार, इस शताब्दी समारोह के लिए शाहरुख खान और आमिर खान को भी न्योता भेजा गया था, लेकिन सलमान खान की उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा ।

भागवत के भाषण को बेहद ध्यान से सुनते हुए देखा गया

बता दें कि इस दौरान सलमान खान को संघ प्रमुख मोहन भागवत के भाषण को बेहद ध्यान से सुनते हुए देखा गया। उनके साथ फिल्म निर्देशक सुभाष घई, गीतकार प्रसून जोशी, हेमा मालिनी और अश्विनी भावे जैसी हस्तियां भी मौजूद थीं।

मोहन भागवत का संबोधन

इस दौरान मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि संघ बिना किसी सत्ता की चाहत के देश की सेवा और राष्ट्रीय एकता के लिए काम करता है। उन्होंने यह भी बताया कि संघ आज दुनिया के पांचों महाद्वीपों में अध्ययन और चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Story