
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सलमान खान ने ली...
सलमान खान ने ली क्रिकेट में एंट्री! शाहरुख के तरह खरीद ली टीम, जानें किस क्रिकेट टीम के बने मालिक

नई दिल्ली। भारत में लोग सबसे ज्यादा रुचि सिनेमा और क्रिकेट में लेते हैं। ऐसे में सिनेमा में क्रिकेट और क्रिकेट में सिनेमा के सितारों की एंट्री होती रहती है। शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की तरह अब सलमान खान भी क्रिकेट टीम के मालिक बन गए हैं। हालांकि सलमान ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में टीम नहीं खरीदी है, बल्कि भाईजान ने इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग T-10 (ISPL T-10) खरीदी है। यह खबर सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि सलमान आईएसपीएल में नई दिल्ली की टीम के मालिक बन गए हैं। इसका ऐलान खुद सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर के किया है।
सलमान खान ने खुद दी जानकारी
सलमान खान ने इस बात की जानकारी खुद दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ऐलान किया, "आईएसपीएल के साथ स्ट्रीट (गली) से स्टेडियम का सफर शुरू करने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं।" वीडियो में दिल्ली के मशहूर इमारतों की झलक दिखाई गई है। साथ में लिखा है, "दिल्ली वालों हो जाओ तैयार! ISPL GO GO GO.. स्वागत नहीं करोगे दिल्ली के ओनर का।" इसके बाद सलमान खान की तस्वीर दिखाई जाती है।
कैसै होगा ISPL का तीसरा सीजन
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग का ये तीसरा सीजन होगा। इससे पहले वाले दो सीजन में कई टीमों ने हिस्सा लिया और दोनों सीजनों को फैंस से काफी प्यार भी मिला। नई दिल्ली की टीम फ्रेंचाइज भी इस सीजन पहली बार आईएसपीएल का हिस्सा बनेगी। इससे पहले इस लीग में कोलकाता (वेस्ट बंगाल- करीना कपूर खान-सैफ अली खान) श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर- अक्षय कुमार), बेंगलुरू (कर्नाटक- ऋतिक रोशन), हैदराबाद (तेलंगाना- राम चरण), मुंबई (महाराष्ट्र- अमिताभ बच्चन) और चेन्नई (तमिलनाडु- सूर्या) जैसी टीमें पहले से खेल रही हैं। अब सलमान खान की नई दिल्ली की टीम भी इस लीग का हिस्सा बन गई है। आईएसपीएल का दूसरा मुकाबला अमिताभ बच्चन की मुंबई ने जीता था।
दूसरा सीजन रहा था कामयाब
बता दें कि आईएसपीएल का दूसरा सीजन बेहद कामयाब रहा था। पहले सीजन के मुकाबले दूसरे सीजन के टेलिविजन व्यूवरशिप में 47 फीसदी का इजाफा देखा गया था। इस सीजन की इसकी रीच 28 मिलियन यानी 2.8 करोड़ से ज्यादा रही थी। सलमान खान की एंट्री से सिनेमा के दीवानों के लिए ये लीग मनोरंजन का एक बेहतरीन जरिया भी बनेगी।