
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अभिषेक-अशनूर पर जमकर...
अभिषेक-अशनूर पर जमकर भड़के सलमान खान! घर के नियम तोड़ने पर दें डाली सलाह

मुंबई। बिग बॉस 19'के घर में हर दिन कोई ना कोई ड्रामा और लड़ाई देखने को मिलता है। शो हर दिन रोमांचक होता जा रहा है। सभी लोग अपना गेम बहुत अच्छे से खेल रहे है। गेम में टिके रहने के लिए सभी प्रतिभागी हर तरह के दांव-पेच लगा रहे हैं। वहीं बता दें कि अशनूर कौर और अभिषेक बजाज पर घर के नियम तोड़ने का आरोप है। वीकएंड के वार में दोनों प्रतिभागियों पर सलमान खान जमकर भड़के हैं।
सलमान खान ने दी अलग रहकर गेम खेलने की सलाह
साथ ही बता दें कि सलमान खान के रियलिटी शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो आज शनिवार को रिलीज हुआ है। इसमें सलमान खान को अशनूर और अभिषेक बजाज की क्लास लगाते देखा जा सकता है। वे कहते हैं कि हिदायत के बाद भी दोनों घर के नियम तोड़ रहे हैं। दरअसल, शो में अशनूर और अभिषेक के बीच पक्की दोस्ती देखी जा रही है। सलमान खान ने दोनों को अलग-अलग रहकर गेम खेलने की सलाह दी है।
अशनूर और अभिषेक ने तोड़ा नियम
जानकारी के मुताबिक अशनूर और अभिषेक पर यह आरोप है कि वे लगातार शो में माइक नहीं कैरी कर रहे हैं। लगातार माइक को रिमूव करते उन्हें देखा जा रहा है और इस मामले में वे बिग बॉस की वॉर्निंग को भी दरकिनार कर रहे हैं। इनकी वजह से पूरे घर को नॉमिनेशन का सामना करना पड़ रहा है। सलमान खान शो में दोनों की क्लास लगाते हुए कहते हैं, 'आप दोनों की वजह से आज घर से कोई चला जाएगा'।
अभिषेक की लगी क्लास
वहीं सलमान खान ने अभिषेक बजाज की क्लास लगाई। दरअसल उन्होंने शो में अभिषेक ने कुनिका सदानंद पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कुनिका पर तंज कसते हुए उन्हें 'दादी अम्मा' कहा। कुनिका की बॉडी शेमिंग करने पर सलमान खान ने अभिषेक को हिदायत दी है और उनके एटीड्यूट के लिए उन्हें फटकार लगाई है।




