Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म की दिखाई झलक, जानें क्या है ?

Aryan
4 July 2025 8:30 PM IST
सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म की दिखाई झलक, जानें क्या है ?
x
मेहनत करो सही दिशा में।उन्हीं पर होंगे वो मेहरबान और बनाएंगे उन्हें उनके हुनर को पहलवान।

मुंबई। भाईजान सलमान खान के बिना बॉलीवुड अधूरा सा लगता है, बीते कुछ दिनों से भाईजान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वर्कआउट सेशन के फोटोज शेयर किए थे, अब नया पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए सलमान ने फैंस को अपनी आने वाली फिल्म की झलक दिखा दी। सलमान फोटो में एकदम फीट लग रहे हैं। सलमान की फोटो से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींचा।

सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां

फैंस के बीच सलमान खान इतने पोपुलर हैं कि उनका पोस्ट आते ही फैंस खुश हो लिखना शुरु कर देते हैं। एक्टर ने अपने फोटो पर जबरदस्त कैप्शन लिखा है। जो कि इस प्रकार हैमेहनत करो सही दिशा में। उन्हीं पर होंगे वो मेहरबान और बनाएंगे उन्हें उनके हुनर को पहलवान। भाईजान ने अपनी तस्वीर के पीछे टेबल पर एक पोस्टर रखा हुआ है। जिसे लोग उनकी आनेवाली फिल्म समझ रहे हैं।

सपनों के राजकुमार हैं सलमान खान

लड़कियों के बीच सलमान कुछ ज्यादा ही पोपुलर हैं। एक तो उनका मासूम सा चेहरा, गंभीर सी ठहरी हुई आंखें ऊपर से उनका स्वैग। उनका जलवा ही कुछ और है सबसे अलग। सलमान का अब तक कुंवारा होना भी सबसे बड़ा कारण है कि आज भी वो लड़कियों के दिलों पर राज करते हैं। मैंने प्यार किया और हम दिल चुके सनम वाले हीरो को शायद ही कोई भूल सकता है। दर्शकों ने उनको दबंग मूवी में चुलबुल पांडे और उनके डायलॉग को बखूबी पंसद किया था। हलांकि वीर मूवी में उनका अभिनय बेहद सराहा गया था।

सिकन्दर का मुकद्दर नहीं रहा कुछ खास

2025 में ईद के मौके पर आई मूवी सिकन्दर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म में सलमान और रश्मि मंदाना की जोड़ी नजर आई थी। उम्मीद है आने वाली मूवी लोगों को पसंद आएगी।

इन दिनों सलमान गलवान घाटी पर बनने वाली फिल्म पर काम कर रहे हैं।

Bigg Boss के शो में दमदार सक्रिय भूमिका

Bigg Boss के शो से सलमान दुबारा से फैंस के बीच पोपुलर हुए। लोगों को उनकी Anchoring काफी पसंद आती है। उनका हंसते हुए डांट लगाना भी लोगों को पसंद आता है। इन दिनों सलमान गलवान घाटी पर बनने वाली फिल्म पर काम कर रहे हैं।


Next Story