Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान'का बदला नाम, अब इस टाइटल से होगी रिलीज

Anjali Tyagi
16 March 2026 2:15 PM IST
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवानका बदला नाम, अब इस टाइटल से होगी रिलीज
x

मुंबई। सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में खबर है कि अब ये फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से रिलीज नहीं होगी। फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने दी है।

क्या है नया टाइटल

‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है। अब सलमान की ये फिल्म ‘मातृभूमि’ के नाम से रिलीज होगी। सलमान खान ने खुद 16 मार्च को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

बदलाव का कारण

जानकारी के अनुसार, यह बदलाव फिल्म को युद्ध के ऐतिहासिक घटनाक्रम से आगे बढ़ाकर शांति और मानवीय संवेदनाओं के व्यापक संदर्भ में पेश करने के लिए किया गया है। कुछ सूत्रों का यह भी मानना है कि मूल शीर्षक को लेकर चीन की प्रतिक्रिया और उपजे विवादों के चलते यह कदम उठाया गया है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है, जिसमें सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू का रोल कर रहे हैं. सलमान के फैंस को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। वही इसमें मुख्य भूमिका में इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

कब होगी फिल्म रिलीज

ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तय मानी जा रही थी। हालांकि, कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में ऐसा बताया गया था कि ये फिल्म अपने तय डेट से पोस्टपोन हो चुकी है। इस बारे में आधिकारिक तौर पर तो फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी।

Next Story