
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अस्पताल में सलीम खान...
अस्पताल में सलीम खान से मिली सलमान की Ex संगीता बिजलानी, सुभाष घई ने भी मांगी सलामती की दुआ

मुंबई। दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान के पिता सलीम खान (90 वर्ष) को 17 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ है। यह खबर उनके परिवार, करीबी दोस्तों और प्रशंसकों के लिए बेहद चिंताजनक रही है।
फिलहाल स्थति बेहतर
डॉक्टरों के अनुसार, सलीम खान को मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की गई है। वे फिलहाल स्थिर हैं और आईसीयू (ICU) में निगरानी पर हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार को देखते हुए उन्हें धीरे-धीरे इससे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सुभाष घई की दुआ
फिल्म निर्माता सुभाष घई ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि 'सलीम साहब मेरे भाई की तरह हैं, आज से नहीं, 30-40 साल से। सलमान तो बाद में आए, जिसने मेरी पिक्चर में काम किया। सबसे पहले सलीम साहब थे। सिर्फ मैं नहीं, पूरी इंडस्ट्री उनकी इज्जत करती है और उनके लिए प्रार्थना करती है कि उनकी सेहत अच्छी रहे और वो दीर्घायु हों, क्योंकि वो बहुत अच्छे इंसान हैं।'
सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी पूछा हालचाल
सलमान खान अपने पिता के बहुत करीब हैं। पिछले दो दिनों में कई बार वो अस्पताल जा चुके हैं। सलमान खान के दोस्त जीशान सिद्दीकी को भी अस्पताल में देखा गया। साथ में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी अस्पताल में सलीम खान से मिलने और उनका हाल लेने पहुंची थीं। इसके अलावा पोते अरहान खान समेत दोनों पत्नियां सलमा खान और हेलेन, बेटे अरबाज खान, बहू शूरा खान, बेटियां अलवीरा और अर्पिता, अस्पताल में सलीम से मिले।




