
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- स्त्री शक्ति को सलाम:...
स्त्री शक्ति को सलाम: प्रेग्नेंट महिला ने 120 किलो का वजन उठाकर दिखाया हौसला, जानें किस मंच पर

मुंबई। इंडिया गॉट टैलेंट के मंच पर हर बार कुछ ऐसा होता है जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरे देश को चौंका दिया है। यहां तक कि ये नजारा देखकर जजों से लेकर दर्शक तक दंग रह गए। शो में आई एक प्रेग्नेंट महिला ने अपने टैलेंट का ऐसा जलवा दिखाया कि सबकी आंखें खुली की खुली रह गईं। उन्होंने स्टेज पर आते ही 120 किलो का वजन उठाकर ऐसा कमाल कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
सभी की आंखें खुली रह गई
इन दिनों सोनी टीवी का रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ खूब सुर्खियां बटोर रहा है। देशभर से लोग अपने धमाकेदार टैलेंट के साथ मंच पर आकर जजों और दर्शकों को चौंका रहे हैं। वहीं इस हफ्ते शो में एक प्रेग्नेंट महिला की धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। जजों से लेकर स्पेशल गेस्ट तक सभी की आंखें खुली रह जाएंगी। प्रोमो रिलीज होते ही दर्शक भी दंग रह गए।
पहले 70 किलो का वजन उठाने की कोशिश
प्रेग्नेंट महिला शो में आकर कई किलो वजन उठाकर अपना हुनर दिखाने वाली हैं। वो करीब 100 किलो तक वजन उठाकर 'डेडलिफ्ट' करेंगी। प्रोमो में देखा जा सकता है कि प्रेग्नेंट महिला पहले 70 किलो का वजन उठाने की कोशिश करती हैं। उन्हें देखकर वहां मौजूद विवेक ओबेरॉय और रितेश देशमुख के चेहरे पर टेंशन में आ गए।
जजों ने किया चीयर
बता दें कि जज पैनल में बैठे सिंगर शान, मलाइका अरोड़ा और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू उन्हें चीयर करते नजर आए। महिला ने सबसे पहले अपना पेट अंदर किया और फिर डेडलिफ्ट के लिए पहली कोशिश की, जिसमें वो सफल रहीं। इसके बाद, डेडलिफ्ट करने का लेवल धीरे-धीरे बढ़ता नजर आया। दूसरी बार वजन 100 हुआ, जिसे भी प्रेग्नेंट महिला ने बड़ी आसानी से उठा लिया। फिर अंत में वजन 120 किलो बढ़ा, जिसपर सभी की सांसे थम सी गई। लेकिन प्रेग्नेंट महिला का हौसला नहीं कम हुआ। उन्होंने 120 किलो का वजन भी आसानी से उठा लिया।




