
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- यूपी बजट से पहले...
यूपी बजट से पहले समाजवादी पार्टी हुई हमलावर, अखिलेश-शिवपाल ने योगी को घेरा, बोले- बजट के साथ भाजपा की विदाई तय...

लखनऊ। आज योगी सरकार यूपी विधानसभा में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया जाना है। बजट का आकार 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में बजट से पहले ही समाजवादी पार्टी ने हमलावर हो रही है। जहां पार्टी विधायकों ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया है वहीं बड़े नेताओं ने इसका विरोध किया है। बता दें कि अखिलेश यादव, शिवपाल यादव कई बड़े नेताओं ने सरकार पर तीखा प्रहार किया है।
समाजवादी पार्टी हुई हमलावर
बता दें कि राज्य के बजट पर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यूपी सरकार के विदाई बजट के साथ भाजपा की भी विदाई तय है। साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा, बिना कागजी विधानसभा में एक बार फिर कागजी बजट पेश किया जाएगा। इस बजट में भी दूरदर्शिता नहीं होगी और यह सिर्फ धोखा होगा। यह सिर्फ भ्रष्टाचार का बजट होगा और इसमें लूट होगी। जनता के साथ सिर्फ धोखा होगा, और अब तक सिर्फ धोखा ही हुआ है, और इसमें फिर से लूट होगी।
सरकार दे सकती है बड़ी सौगात
सूत्रों के मुताबिक, मेधावी बेटियों को स्कूटी देने का वादा इस बजट में पूरा किया जा सकता है. शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इस बार के बजट में विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस रहने की संभावना है। सरकार की ओर से कई बड़ी घोषणाएं किए जाने के संकेत मिल रहे हैं।




