Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा भगवान राम समाजवादी थे, बीजेपी के लिए राम का जो मतलब बताया तो मच गया है बवाल!

Aryan
12 Jan 2026 2:30 PM IST
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा भगवान राम समाजवादी थे, बीजेपी के लिए राम का जो मतलब बताया तो मच गया है बवाल!
x
सपा सांसद ने कहा कि भगवान राम समाजवादी थे। उन्होंने कहा कि यदि वो राजा राम होते तो राजाओं की मदद लेते

लखनऊ। सपा पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह का भगवान राम को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया है। जिससे सियासी हंगामा मच गया है। दरअसल उन्होंने कहा कि राम जी समाजवादी विचारधारा के थे, तभी वनवास के दौरान उन्होंने पीडीए के लोगों का सहारा लिया था। लेकिन भाजपा के लोग राम जी को राजा राम की तरह देखते हैं। इन लोगों ने भी चुगली करके माता सीता को वनवास भेजा।

भगवान राम भी लेते थे वनवासियों से समर्थन

सपा सांसद ने कहा कि भगवान राम समाजवादी थे। उन्होंने कहा कि यदि वो राजा राम होते तो राजाओं की मदद लेते, क्योंकि उनके ससुर राजा जनक थे, उनके पिता राजा दशरथ भी चक्रवर्ती राजा थे, उनके रिश्तेदार राजा थे। उन्होंने बड़े राजाओं को समर्थन नहीं लिया, वनवासियों से समर्थन लिया।

भिलनी के बेर खाना किया पसंद

भगवान राम ने भिलनी के बेर खाना पसंद किया, झोपड़ी में रहे। निषाद समाज से समर्थन लिया और उन्हें अपना साथी बनाया। ऐसे लोगों को सम्मान देने वाले और मित्र बनाने वाले समाजवादी ही कहलाएंगे। लेकिन बीजेपी जिस राम को समर्थन देती है वो राजा राम हैं।

राम के उस रूप की समर्थक जब राजा राम अयोध्या में पुन: लौटकर आए फिर राजा बने तो लोगों ने उनसे गलतियां कराईं। माता सीता को वनवास भिजवाया दिया। यही भारतीय जनता पार्टी जैसे लोग चुगली की थी कि हम लोग राजा राम के समर्थक हैं।

बयानबाजी से चुनाव नहीं जीता जाता

गौतरलब है कि सपा सांसद ने इस दौरान यूपी की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने सपा के कई विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि इसी तरह के बयानबाजी के कारण वो चुनाव नहीं जीत पाए।


Next Story