Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संजय राउत का दावा : एकनाथ शिंदे के 35 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं, चुनाव आयोग से की यह मांग

Aryan
1 Dec 2025 1:59 PM IST
संजय राउत का दावा : एकनाथ शिंदे के 35 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं, चुनाव आयोग से की यह मांग
x
संजय राउत ने यह भी कहा एकनाथ शिंदे का गुट बीजेपी निर्मित है।

मुंबई। महाराष्ट्र में हो रहे नगरपालिका और नगर पंचायत चुनावों में पैसों के कथित इस्तेमाल को लेकर संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पैसों के लेन-देन के मामले में कड़ी आलोचना की। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस और महायुति सरकार दोनों मिलकर बड़े पैमाने पर पैसों का हेरफेर कर रही है। इसलिए इस मामले में चुनाव आयोग को हस्तक्षेप करना चाहिए। इतना ही नहीं संजय राउत ने यह भी कहा एकनाथ शिंदे का गुट बीजेपी निर्मित है। उन्होंने आगे कहा कि पैसों के बल पर राजनीति की जा रही है, जो कि लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। बता दें कि उन्होंने शिंदे गुट और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है।

35 विधायक छोड़ेंगे पार्टी

महाराष्ट्र में चुनावी माहौल के बीच महायुति के दलों में विवाद बढ़ता दिख रहा है। हाल ही में बीजेपी ने भी कहा था कि गठबंधन में सब ठीक नहीं है। अब इस मुद्दे पर शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। संजय राउत ने दावा करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे के 35 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि रवींद्र चव्हाण को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष इसी वजह से ही बनाया गया है।

शिंदे की पार्टी को शिवसेना मानने को तैयार नहीं

संजय राउत कहा कि हम शिंदे की पार्टी को शिवसेना मानने को तैयार नहीं हैं। संजय राउत ने आगे कहा कि कल चुनाव है और मंत्री कहते हैं कि 1 तारीख को लक्ष्मी जी का दर्शन होगा। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में पहले चुनावों इतना पैसा कभी नहीं बहाया गया था। ऐसा लग रहा है कि खर्च की कोई मर्यादा नहीं रही।


Next Story