
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- संजय सिंह ने कहा-...
संजय सिंह ने कहा- साबित हो गया देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा! सीएम भगवंत मान बोले- सत्य की जीत

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई (CBI) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से मनीष सिसोदिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दोनों को इस मामले में बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
सच की हमेशा जीत होती है- पंजाब के सीएम भगवंत मान
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने फैसले के बाद लिखा कि सच की हमेशा जीत होती है। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी और दिल्ली के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर मनीष सिसोदिया जी को दिल्ली की माननीय कोर्ट ने शराब स्कैम केस में बरी कर दिया है. माननीय कोर्ट के इस फैसले ने सच सबके सामने ला दिया है। समय के साथ, बाकी सभी मामलों का सच सामने आ जाएगा।
संजय सिंह ने क्या कहा?
एक्स पर पोस्ट करते हुए कोर्ट के फैसले पर AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लिखा, 'कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया। ये साबित हो गया कि देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है. जिसने साजिश रच कर देश के सबसे लोकप्रिय ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सबसे योग्य ईमानदार शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया। सबसे बेहतरीन ईमानदार पार्टी AAP को बदनाम किया। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दी।




