Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

NEET पेपर लीक केस में संजीव मुखिया का सहयोगी गिरफ्तार, आरोपी राजकिशोर पर था 1 लाख का इनाम

Shilpi Narayan
15 Aug 2025 2:32 PM IST
NEET पेपर लीक केस में संजीव मुखिया का सहयोगी गिरफ्तार, आरोपी राजकिशोर पर था 1 लाख का इनाम
x
EOU की जांच से पता चला है कि संजीव मुखिया एक अंतरराज्यीय परीक्षा माफिया गिरोह चलाता है। जिसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई आरोपी शामिल हैं।

पटना। बिहार पुलिस ने NEET पेपर लीक मामले में EOU को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के सबसे करीबी सहयोगी राजकिशोर कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं राजकिशोर पर 1 लाख रुपये का इनाम था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

राजकिशोर कुमार बिहार के अरवल जिले का निवासी

बता दें कि इस गिरफ्तारी की पुष्टि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के अधिकारियों ने की है। यह कार्रवाई NEET-UG परीक्षा में हुए बड़े पैमाने पर पेपर लीक के मामले में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। दरअसल, राजकिशोर कुमार मूल रूप से बिहार के अरवल जिले का निवासी है। वह संजीव मुखिया के पेपर लीक गिरोह का एक प्रमुख सदस्य माना जाता है।

शुभम कुमार और राजकिशोर कुमार पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित

बता दें कि राजकिशोर पर सिपाही भर्ती परीक्षा (2023), शिक्षक भर्ती परीक्षा (2024) और NEET-UG (2024) के पेपर लीक में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय ने 10 अप्रैल 2025 को संजीव मुखिया, शुभम कुमार और राजकिशोर कुमार पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

संजीव मुखिया एक अंतरराज्यीय परीक्षा माफिया गिरोह चलाता है

EOU की जांच से पता चला है कि संजीव मुखिया एक अंतरराज्यीय परीक्षा माफिया गिरोह चलाता है। जिसमें बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई आरोपी शामिल हैं। वहीं संजीव मुखिया का नाम पहली बार 2010 में एक पेपर लीक केस में सामने आया था, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। 2016 में उत्तराखंड में मेडिकल परीक्षा का पेपर लीक करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। लेकिन सबूतों के अभाव में वह जमानत पर रिहा हो गया।

Next Story