
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- सनोज मिश्रा ने मुझे कई...
सनोज मिश्रा ने मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ...वायरल गर्ल मोनालिसा ने निर्देशिक पर लगाया बड़ा आरोप, बोलीं-क्या मेरा रेप करवाओगे

मुंबई। महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। खासकर पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में मोनालिसा ने केरल में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फहमान खान संग हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। मोनालिसा और फहमान की अचानक शादी ने हर किसी को हैरान कर दिया। उन पर 'लव जिहाद' के आरोप लगे हैं। इन सबके बीच मोनालिसा को अपनी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कराने जा रहे निर्देशिक सनोज मिश्रा पर वायरल गर्ल ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप
मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते हुए कहा कि सनोज मिश्रा कोई अच्छा आदमी नहीं है। मोनालिसा ने कहा कि मुझे पता है कि मुझ पर क्या बीती है, सनोज मिश्रा ने मुझे कई बार गलत तरीके से छुआ और जब मैंने अपने परिवार को इस बारे में बताया तो मेरी फैमिली ने भी मेरा साथ नहीं दिया। मेरे साथ अन्याय हुआ है और मुझे सिर्फ इंसाफ चाहिए। सनोज मिश्रा ने मुझे टच किया था और जब मैंने अपनी फैमिली को इस बारे में बताया तो उन्होंने कहा नहीं-नहीं पहली मूवी है तो क्या पहली मूवी के लिए मेरा रेप करवाओगे।
मनोज मिश्रा बहुत ही गंदे काम करते हैं
कोच्चि में अपने पति फरमान के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, मोनालिसा ने कहा कि वे दोनों इस समय धमकियों और बढ़ते दबाव का सामना कर रहे हैं। मोनालिसा ने सनोज मिश्रा के बर्ताव को लेकर और भी आरोप लगाए और दावा किया कि वे लगातार लोगों का शोषण करते हैं। वायरल गर्ल ने कहा कि सनोज मिश्रा इतने गंदे इंसान हैं कि वे फिल्मों का नाम लेकर कम उम्र की लड़कियों से बात करते हैं, उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं और कहते हैं, मैं तुम्हें यह फिल्म दूंगा, तुम यह करो। यह सब झूठ है। मनोज मिश्रा बहुत ही गंदे काम करते हैं।
मोनालिसा ने पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की?
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पहले पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की, तो मोनालिसा ने कहा कि उन्होंने इस बारे में सोचा था, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोक दिया गया। मोनालिसा ने कहा कि मैं ऐसा करने ही वाली थी, लेकिन मेरे परिवार ने मुझे रोक दिया और कहा कि अभी कुछ मत करो। मेरे परिवार ने मेरा साथ नहीं दिया, मैं वहां क्या कर सकती थी? मेरे परिवार ने मुझे छोड़ दिया। मैं पूरे देश की सरकार से गुज़ारिश करती हूं कि हमारी मदद करे, हमारे पोस्टर सरेआम जलाए जा रहे हैं। हमें सरेआम जान से मारने और काट डालने की धमकियां दी जा रही हैं।
‘सनोज मिश्रा देश में दंगे करवाना चाहते हैं’
मोनालिसा ने यह भी आरोप लगाया कि सनोज मिश्रा उनकी निजी ज़िंदगी में दखल दे रहे हैं, खासकर फरमान से उनकी शादी के बाद। मोनालिसा ने कहा कि सनोज मिश्रा दंगे करवाना चाहते हैं। सनोज मिश्रा सोचते हैं, मैं राजा की तरह बैठकर तमाशा देखूं, उन्हें आपस में लड़ने दूं और मरने दूं। सनोज मिश्रा यही चाहते हैं। सनोज मिश्रा पूरे देश में आतंकवाद, लड़ाई-झगड़े और ऐसी ही चीज़ें चाहते हैं।
पति फहमान के बारे में किए जा रहे झूठे दावे
अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि हम दोनों को सरेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इसके बावजूद, जनता बस हाथ पर हाथ धरे बैठी देख रही है। क्या प्यार करना कोई जुर्म है? और सनोज मिश्रा ठीक यही चाहते हैं। उन्हें लगता है, मोनालिसा मेरे पास क्यों नहीं आई? उसने फरमान से शादी क्यों की? सनोज मिश्रा ऐसे ही इंसान हैं। अपने पति के बारे में किए जा रहे झूठे दावों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लेकिन यह सनोज मिश्रा, जो कि एक डायरेक्टर हैं, कुछ लोग उनके दबाव में आकर मेरे पति पर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि वह एक आतंकवादी है। ऐसा कुछ भी नहीं है। पूरी दुनिया यह बात जानती है।




