
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- वैज्ञानिकों ने किया...
वैज्ञानिकों ने किया करिश्मा! अजगर के खून से घटेगा आपका मोटापा, जानें कैसे काम करेगा...

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस समय मोटापे की गंभीर समस्या से परेशान है। आज के समय में हर इंसान एक फिट बॉडी चाहता है, लेकिन बदलते खान-पान के कारण वह मोटापे का शिकार हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए लगातार नए -नए रिसर्च हो रहे हैं, जिसमें से सबसे ताजा रिसर्च अजगर पर किया गया है। वैज्ञानिकों ने बर्मी अजगर के रक्त में एक ऐसे अणु की पहचान की है जो वजन घटाने के लिए अचूक दवा बन सकती है।
वैज्ञानिकों ने की अजगर के खून से खोज
बता दे कि वैज्ञानिकों ने बर्मी अजगर के खून में एक ऐसे अणु की पहचान की है, जो भूख को नियंत्रित कर मोटापे को कम करने में मदद कर सकता है। यह खोज विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्रचलित वजन घटाने वाली दवाओं के दुष्प्रभावों, जैसे कि जी मिचलाना और मांसपेशियों का नुकसान, के बिना काम कर सकती है।
pTOS अणु की खोज
वैज्ञानिकों ने अजगर के खून में pTOS (para-tyramine-O-sulfate) नामक एक मेटाबोलाइट पाया, जो सांप के खाना खाने के बाद उसके खून में 1,000 गुना तक बढ़ जाता है।
चूहों पर किया गया परीक्षण
जब मोटे चूहों को pTOS दिया गया, तो उन्होंने भोजन कम कर दिया और 28 दिनों के भीतर उनके शरीर का वजन 9% तक कम हो गया।
कैसे करता है काम
यह अणु सीधे मस्तिष्क के हाइपोथैलेमस (hypothalamus) हिस्से पर काम करता है, जो भूख और तृप्ति (फुलनेस) के संकेतों को नियंत्रित करता है।
इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं
वर्तमान दवाओं के विपरीत, pTOS पाचन को धीमा नहीं करता है, जिससे पेट दर्द या उल्टी जैसी समस्याएं नहीं होतीं। साथ ही, इससे मांसपेशियों के नुकसान का खतरा भी नहीं देखा गया।
मानव स्वास्थ्य के लिए महत्वपपूर्ण
वैज्ञानिकों का कहना है कि pTOS मनुष्यों में भी कम मात्रा में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है, जिससे इसके सुरक्षित होने की संभावना बढ़ जाती है। यह दवा न केवल मोटापा घटाने बल्कि उम्र के साथ होने वाले मांसपेशियों के नुकसान को रोकने में भी सहायक हो सकती है।




