Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Delhi-NCR में गलन भरी हवाओं का कहर बढ़ा, शून्य पर पहुंचा तापमान, कल का ऑरेंज अलर्ट जारी

Shilpi Narayan
13 Jan 2026 11:30 PM IST
Delhi-NCR में गलन भरी हवाओं का कहर बढ़ा, शून्य पर पहुंचा तापमान, कल का ऑरेंज अलर्ट जारी
x

नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दी लगातार सितम ढा रही है। गलन भरी हवाओं का कहर और बढ़ गया है। बीते दो दिन से शीतलहर के चलते लोग ठिठुर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली-NCR में खिली धूप से कुछ राहत मिली है।

शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी

बता दें कि इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस के साथ 20.6 डिग्री रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 4.4 डिग्री कम रहा। दरअसल, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का मौसम बना रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने बुधवार के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी को दिन का तापमान 20 से 22 और रात का तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। वहीं, 16 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा।

कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहना चाहिए

इसके अलावा, 17 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। यही नहीं, 18 जनवरी को दिन का तापमान 21 से 23 और रात का तापमान आठ से दस डिग्री के बीच रहेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि सुबह और देर रात के समय ठंड और कोहरे के कारण वाहन चालकों को सतर्क रहना चाहिए। दिन का समय हल्का सुहावना रहेगा।

Next Story