Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कबाड़ी वाले ने ईमानदारी की मिशाल पेश की, कबाड़ में मिला 15 लाख का सोना लौटाया, पढ़ें पूरी खबर

Aryan
19 Feb 2026 6:40 PM IST
कबाड़ी वाले ने ईमानदारी की मिशाल पेश की, कबाड़ में मिला 15 लाख का सोना लौटाया, पढ़ें पूरी खबर
x
कबाड़ी ने कबाड़ में मिले 100 ग्राम सोने के गहने को 4 माह बाद उस परिवार को लौटाया, जिससे उसने कबाड़ खरीदा था

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में एक कबाड़ी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है, जो कि आज के जमाने में कम ही देखने को मिलती है। दरअसल कबाड़ी ने कबाड़ में मिले 100 ग्राम सोने के गहने को 4 माह बाद उस परिवार को लौटाया, जिससे उसने कबाड़ खरीदा था। इस घटना की चर्चा अब पूरे जिले भर में हो रही है। वहीं लोग कबाड़ी की ईमानदारी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

चोरों से बचने के लिए कबाड़ में रखा था सोना

दरअसल फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी अशोक शर्मा पिछले साल जनवरी में कुंभ में घूमने गए थे। अशोक शर्मा और उसके परिवार ने चोरी से बचने के लिए अपने घर का सारा सोना घर के ही एक डब्बे में बंद कर के बोरे में रख दिया था ताकि कोई चोर पीछे से चोरी ना कर सके। लेकिन दीपावली की सफाई के दौरान उन्होंने सारा समान कबाड़ समझकर के कबाड़ के गोदाम में भगत सिंह कालोनी हाजी अख्तर खान साहब को दे दिया। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था, जिसे वह कबाड़ समझ कर बेच रहे हैं, उसके अंदर उनके 15 लाख रुपए की कीमत की 10 तोले की ज्वेलरी रखी है।

अचानक चार महीने बाद याद आया सोना

अचानक उन्हें और परिवार को दिवाली पूजन के वक्त उस सोने की याद आई, जो उन्होंने चोरों से बचने के लिए एक कबाड़ के डब्बे में रखा था। आखिरकार 4 महीने बाद कबाड़ी के मालिक ने अपने कबाड़ में से ढूंढ कर वह 15 लाख रुपए की ज्वेलरी अशोक शर्मा और उसके परिवार को वापस कर दिया।


Next Story