Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पाकिस्तान में तीन महीने में दूसरा धमाका! दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत, 80 से अधिक लोग घायल

Shilpi Narayan
6 Feb 2026 4:28 PM IST
पाकिस्तान में तीन महीने में दूसरा धमाका!  दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत, 80 से अधिक लोग घायल
x
इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ है। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है और 80 लोग घायल हैं। फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ है। फेडरल कैपिटल के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई है।

फिदायीन हमले में 15 लोगों की मौत

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ है। जुमे की नमाज के दौरान यह हमला हुआ। पुलिस और रेस्क्यू 1122 के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और शुरुआती बचाव अभियान शुरू हो गया है। Dawn को एक प्रवक्ता ने बताया कि पिम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के निर्देशों पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

तीन महीने में दूसरा धमाका

बता दें कि 11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में एक डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट बिल्डिंग के बाहर सुसाइड ब्लास्ट हुआ था। उस वक्त हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस्लामाबाद में फिर एक बार तीन महीने के अंदर ब्लास्ट की घटना दोबारा सामने आई है। इस हमले में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Next Story