Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संभल में सुरक्षा कड़ी! रंग एकादशी का जुलूस और जुम्मे की नमाज एक साथ, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Anjali Tyagi
27 Feb 2026 10:22 AM IST
संभल में सुरक्षा कड़ी! रंग एकादशी का जुलूस और जुम्मे की नमाज एक साथ, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
x

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में आज सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है। दरअसल रंगभरी एकादशी का परंपरागत जुलूस और रमजान माह का दूसरा जुमा (जुम्मे की नमाज) एक ही दिन होने के कारण पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शहर के चप्पे-चप्पे पर आरआरएफ (RRF), पीएसी (PAC) और कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

मस्जिदों की सुरक्षा

जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों को एहतियातन तिरपाल से ढक दिया गया है, ताकि अनजाने में भी रंग या गुलाल दीवारों पर न गिरे और कोई विवाद न हो।

जुलूस का मार्ग और समय

रंग एकादशी की 'चौपाई' का जुलूस दोपहर 1:30 बजे महिला मंडल मंदिर से शुरू होगा। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि जुलूस निर्धारित प्राचीन मार्ग से ही निकले।

नमाज का समय

शाही जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज दोपहर 1:40 बजे शुरू होगी, जो जुलूस के समय के करीब है। इसी संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) कर शांति बनाए रखने की अपील की है। पूरे शहर की मॉनिटरिंग के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। सत्यव्रत पुलिस चौकी में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।



Next Story