
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Shah Rukh का पहला...
Shah Rukh का पहला इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक! हैकर बोला- 'मैं बोर हो रहा था'

मुंबई। शाहरुख खान का करीब 14 साल पुराना इंस्टाग्राम अकाउंट, जिसे वे खुद भूल चुके थे, अचानक एक हैकर द्वारा एक्टिव कर दिया गया। बता दें कि संडे रात को ये अचानक एक्टिव हो गया और अब इसपर एक स्टोरी पोस्ट है। इस हैकर ने शाहरुख की इस आईडी से लोगों से बातचीत भी की।
अकाउंट का नाम
शाहरुख का यह पुराना और डमी अकाउंट @picsrk नाम से था। शाहरुख खान का वर्तमान में आधिकारिक अकाउंट iamsrk है, जिसे लगभग 5 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।
14 साल से था बंद
इस अकाउंट पर आखिरी पोस्ट 2012 में की गई थी। शाहरुख के पुराने पब्लिसिस्ट के अनुसार, वे इस अकाउंट का पासवर्ड भूल गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना वर्तमान आधिकारिक अकाउंट @iamsrk बनाया।
हैकर का दावा
हैकर ने इस अकाउंट पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की और लिखा कि वह बस एक साधारण व्यक्ति है जो "बोर हो रहा था"। उसने पासवर्ड का अंदाजा लगाया और लॉगिन करने में सफल रहा। हैकर ने स्पष्ट किया कि वह शाहरुख खान नहीं है और वह प्रशंसकों को गुमराह नहीं करना चाहता। उसने वादा किया कि वह इस अकाउंट में कोई बदलाव नहीं करेगा और जल्द ही लॉग आउट कर देगा। शाहरुख के इस अकाउंट से ये स्टोरी पोस्ट करने वाले ने ये भी लिखा कि 'किंग के लिए और उनके वर्ल्डवाइड फैन्स के लिए सम्मान दिखाते हुए' वो इस अकाउंट को वैसा ही छोड़कर जा रहा है, जैसा ये पहले था।
फैंस का रिएक्शन
जैसे ही यह पुराना अकाउंट चर्चा में आया, फैंस ने इस पर पुराने पोस्ट्स (जो 2012 के हैं) पर कमेंट्स की बाढ़ ला दी।




