Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

पाकिस्तान की हार पर बौखलाए शाहिद अफरीदी! दामाद पर फूटा गुस्सा, इन तीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की कही बात

Shilpi Narayan
16 Feb 2026 11:47 AM IST
पाकिस्तान की हार पर बौखलाए शाहिद अफरीदी! दामाद पर फूटा गुस्सा, इन तीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की कही बात
x

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले से पहले पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी अपनी टीम की जीत को लेकर काफी दम भर रहे थे, जिसको टीम इंडिया ने 61 रनों से जीत हासिल करने के साथ पूरी तरह नेस्तानाबूत कर दिया। भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलते हुए इस मैच को आसानी से एकतरफा 61 रनों से अपने नाम किया। इस बीच पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया के खिलाफ मिली हार के बाद तीन खिलाड़ियों पर इसका ठीकरा फोड़ते हुए नजर आए।

पूर्व खिलाड़ियों ने लिया यूटर्न

वहीं इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम की तरह उनके पूर्व खिलाड़ियों ने भी काफी तेजी के साथ यूटर्न लिया और जहां वह मुकाबले से पहले अपने खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे थे, तो वहीं मैच में हार के बाद कई प्लेयर्स को टीम से बाहर करने को बोल रहे हैं। इसी में पाक टीम के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का नाम भी शामिल है, जो भारतीय टीम से मिली हार के बाद अपने दामाद शाहीन अफरीदी से लेकर बाबर और शादाब खान सभी को टीम से बाहर करने को बोलते हुए दिखाई दिए। वहीं इसमें उन्होंने अपने दामाद और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के अलावा बाबर आजम और शादाब खान का नाम लिया।

मैं तीनों को टीम से बाहर करना चाहूंगा

बता दें कि शाहिद अफरीदी ने कहा कि अगर मुझे फैसला करना हो तो मैं बाबर, शाहीन और शादाब तीनों को टीम से बाहर करना चाहूंगा। ये तीनों ही सीनियर खिलाड़ी लंबे समय से टीम के साथ हैं पर रिजल्ट वैसा नहीं मिल पा रहा, जैसा मिलना चाहिए। इसलिए अब समय आ गया है कि हमें इन तीनों को बाहर करने का फैसला लेना चाहिए ताकि नए प्लेयर्स को मौका दिया जाए जिससे वह खुद को बड़े मौकों के लिए तैयार भी कर सके। भारतीय टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने जहां सिर्फ 2 ओवर्स कराए तो उसमें 31 रन दे दिए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया। शादाब खान ने तो इस मैच में सिर्फ एक ओवर ही गेंदबाजी की और 17 रन दिए, वहीं बल्लेबाजी में सिर्फ 14 रन ही बनाने में कामयाब हो सके।

Next Story