
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- शाहिद-तृप्ति की जोड़ी...
शाहिद-तृप्ति की जोड़ी का कमाल! फर्स्ट हाफ में छाई फिल्म, फैंस बोले- हिट है जी...

मुंबई। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बता दे कि फिल्म को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स की शुरुआती प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक आ रही हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ बेहतरीन है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में शाहिद कपूर को उनके करियर का सबसे धमाकेदार इंट्रोडक्शन मिला है, जहां वह खूंखार गैंगस्टर 'उस्तरा' के रोल में नजर आ रहे हैं।
शाहिद-तृप्ति की केमिस्ट्री छाई
फिल्म में शाहिद और तृप्ति की जोड़ी पहली बार पर्दे पर आई है, जिसकी केमिस्ट्री को कमाल बताया जा रहा है। तृप्ति ने अपने किरदार 'अफशा' एक गहरी छाप छोड़ रही है।
दमदार स्टार कास्ट
शाहिद-तृप्ति के अलावा फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, और विक्रांत मैसी जैसे सितारे भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। नाना पाटेकर एक अनोखे पुलिस अफसर 'इस्माइल खान' के रूप में काफी पसंद किए जा रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत
एडवांस बुकिंग में फिल्म ने पहले ही शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें करीब 1.8 लाख टिकटें बिक चुकी हैं और रिलीज से पहले ही ₹5.9 करोड़ (ग्रॉस) का कलेक्शन कर लिया था। यह फिल्म मुंबई के गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की जिंदगी से प्रेरित बताई जा रही है और वैलेंटाइन डे वीकेंड पर इसे अच्छी बढ़त मिलने की उम्मीद है।




