Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शाहरुख खान ने ठुकराया रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 में कैमियो का ऑफर, जानें क्या है वजह...

Aryan
7 April 2026 9:00 PM IST
शाहरुख खान ने ठुकराया रजनीकांत की फिल्म Jailer 2 में कैमियो का ऑफर, जानें क्या है वजह...
x
मेकर्स शाहरुख खान को 5 दिन के कैमियो रोल के लिए शामिल करना चाहते थे और पहले वह इस आइडिया के लिए तैयार भी थे

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म किंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं शाहरुख खान को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि वो साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। इस खबर को सुनकर फैंस बहुत उत्साहित दिख रहे हैं। लेकिन यह खबर गलत है। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान फिल्म में कोई कमियो नहीं करेंगे।

अपना फोकस किंग फिल्म पर रखना चाहते हैं

जानाकारी के मुताबिक, शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करने का ऑफर ठुकरा दिया है। दरअसल, वह फिलहाल अपना पूरा ध्यान अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' पर रखना चाहते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि शाहरुख अपनी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी को लेकर एक्सक्लूसिविटी बनाए रखना चाहते हैं, इसलिए 'किंग' की रिलीज से पहले वह किसी भी फिल्म में नजर नहीं दिखना चाहते हैं।

सुहाना खान भी करेंगी डेब्यू

मेकर्स शाहरुख खान को 5 दिन के कैमियो रोल के लिए शामिल करना चाहते थे और वह इस आइडिया के लिए तैयार भी थे। लेकिन फिलहाल शाहरुख का पूरा फोकस 'किंग' पर है, जो उनके लिए बेहद खास फिल्म है, क्योंकि इसी फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान का बड़े पर्दे पर डेब्यू होने जा रहा है।



Next Story