Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अतिथि देवों भव: को किया शर्मसार! मुंबई में बुरी तरह विदेशी युवती का इस तरह से किया पीछा, लड़कों को देना पड़ा धक्का...

Anjali Tyagi
28 Feb 2026 2:36 PM IST
अतिथि देवों भव: को किया शर्मसार! मुंबई में बुरी तरह विदेशी युवती का इस तरह से किया पीछा, लड़कों को देना पड़ा धक्का...
x
पीड़ित महिला का नाम इनेस फारिया है, जो दो महीनों से भारत यात्रा पर आई हुई है।

मुंबई। भारत की संस्कृति है कि हमारे यहां अतिथियों को भगवान माना जाता है। बाहर से आए लोगों का स्वागत किया जाता है। लेकिन कई बार हम अपने देश को शर्मसार कर देते हैं। मुंबई को अक्सर महिलाओं के लिए सुरक्षित शहर माना जाता है। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, यहां एक विदेशी महिला से दो लड़कों ने बदसलूकी की। उन्होंने सेल्फी के लिए उसका काफी दूर तक पीछा किया। इस दौरान विदेशी महिला लगातार विरोध करती रही, लेकिन इसके बावजूद वो उसके पीछे लगे रहे।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला का नाम इनेस फारिया है, जो दो महीनों से भारत यात्रा पर आई हुई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बताया कि अब तक उनका अनुभव बेहद पॉजिटिव और शानदार रहा, लेकिन ये घटना काफी अलग और असहज करने वाली थी। वीडियो में एक युवक बार-बार उनके साथ फोटो लेने की जिद करता दिखाई देता है। इनसे साफ तौर पर मना करती रहती हैं, लेकिन फिर भी वो पीछे हटने को तैयार नहीं होता। फिर कुछ देर बाद उसका एक दोस्त भी वहां आ जाता है और दोनों लगातार पीछा करते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे तीखी प्रतिक्रियाएं

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने महिला के समर्थन में कमेंट किया और कहा कि ऐसे व्यवहार से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है, जबकि कुछ लोगों ने पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। इसके अलावा कुछ यूजर्स ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए।

No के बाद भी करते रहे पीछा

पीड़ित महिला ने उन लड़कों को हाथ से धक्का दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘No एक पूरा वाक्य है’ और किसी को भी अपनी सुरक्षा और निजी दायरे से समझौता नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि लगातार पीछा करना और निजी स्पेस में दखल देना बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।


Next Story