
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- बेशर्म मोहब्बत! Ex...
बेशर्म मोहब्बत! Ex लिव-इन पार्टनर वापस नहीं लौटी तो बच्चे का कर लिया अपहरण, जानें उसके बाद क्या हुआ?

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुनकर लगता है कि यह किसी हिंदी फिल्म की कहानी है। दरअसल एक महिला के पूर्व लिव-इन पार्टनर ने उसके सात वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया ताकि मां उसके पास दोबारा लौट कर वापस आ जाए। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी व उसके तीन साथियों को धर-दबोचा। साथ ही बच्चे को सकुशल उसकी मां के पास पहुंचा दिया।
सीसीटीवी फुटेज से खुली अपहरण की बात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना 28 सितंबर को दिल्ली के विकासपुरी इलाके में हुई। बच्चे की मां ने पुलिस को सूचित किया कि उसका बेटा लापता है और उसे शक है कि उसके पुराने लिव-इन पार्टनर ने ही इस अपहरण को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने बच्चे के स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में साफ दिख रहा था कि अजय वर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया। इसके बाद पुलिस ने अजय वर्मा की तलाश शुरू की।
लोकेशन ट्रैक के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने अजय वर्मा के मोबाइल फोन को ट्रैक करने का निर्णय लिया। लेकिन आरोपी ने अपनी चालाकी से अपने फोन को लगातार बंद रखा, जिससे पुलिस के लिए उसे ढूंढना मुश्किल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया ट्रैकिंग का सहारा लिया और अजय वर्मा और उसके साथियों की लोकेशन ट्रैक की। अंततः पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सुरक्षित उसकी मां के पास पहुंचा दिया।
तलाक के बाद लिवइन में रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि महिला की पूर्व में शादी हो चुकी थी और उसका एक बेटा है। उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। तलाक के बाद महिला मुख्य आरोपी अजय वर्मा (24) के साथ हरियाणा के हांसी में रह रही थी। उसके बाद अजय बात-बात पर महिला पर टोकाटाकी करने लगा और उसका रवैया हिंसक हो गया, तो महिला ने उससे रिश्ता तोड़ दिया और दिल्ली में अपने माता-पिता के घर चली गई। जिसके बाद वह महिला के ऊपर साथ रहने का दबाव बनाने लगा। जब महिला नहीं मानी तो बेटे का अपहरण कर लिया।