Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शनाया कपूर का एक्स-बॉयफ्रेंड पांच लड़कियों को एक साथ करता था डेट... अनन्या ने दी थी यह सलाह

Shilpi Narayan
13 Feb 2026 7:30 PM IST
शनाया कपूर का एक्स-बॉयफ्रेंड पांच लड़कियों को एक साथ करता था डेट... अनन्या ने दी थी यह सलाह
x



मुंबई। शनाया कपूर इस वक्त आदर्श गौरव के साथ अपनी लेटेस्ट फिल्म 'तू या मैं' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पिछले रिलेशनशिप से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना के बारे में बताया। शनाया ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को विदेश में वेकेशन के दौरान पांच दूसरी लड़कियों के साथ धोखा देते हुए पकड़ा था।


उन्होंने अपने डरावने इमोशनल चीटिंग एक्सपीरियंस और उस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया, इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मेरा एक्सपीरियंस दिल तोड़ने वाला था, मैं ट्रॉमा में थी। मैं सोचती थी कि ये बेस्ट रिलेशनशिप है'। उन्हें लगता था कि ये उनकी जिंदगी का सबसे परफेक्ट रोमांटिक रिलेशनशिप था।


हालांकि जब शनाया और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड किसी फॉरेन लोकेशन पर छुट्टियां मना रहे थे, तो उन्हें असली सच्चाई का पता चला। जब वे डिनर के लिए बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो शनाया का फोन डिस्चार्ज हो गया था। तब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के फोन से कैब बुक की।


इसी बीच राइड बुक करते समय उन्होंने उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड का एक मैसेज नोटिफिकेशन देखा। हालांकि यह शुरू में एक नॉर्मल टेक्स्ट जैसा लगा, लेकिन उसने चैट खोली तो कुछ और ही पाया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उसने और चेक किया तो उसे चार और लड़कियों के साथ भी ऐसी ही बातचीत मिली। दूसरी लड़की , तीसरी लड़की, चौथी, पांचवीं। वो पांच लड़कियों को मैसेज कर रहा था।


शनाया ने तुरंत उन चैट के स्क्रीनशॉट लिए और स्नैपचैट पर अपने दोस्तों को भेज दिए। उसके ग्रुप BFFs में से एक अनन्या पांडे भी थी। अनन्या ने उन्हें जल्दी से वह जगह छोड़कर वापस आने की सलाह दी, क्योंकि वे पास में ही थे, क्रिसमस के समय ट्रैवल कर रहे थे। लेकिन, विदेश में होने के कारण, शनाया फंसी हुई और बेबस महसूस कर रही थी। इसीलिए मैंने डिनर पर ऐसे दिखाया जैसे सब ठीक है।


इसके बाद जब शनाया ने इस बारे में बॉयफ्रेंड से बात करनी चाही तो उसने कहा कि यह सब मैसेज पर बात होती है फिजिकली कोई रिलेशन नहीं है। लेकिन शनाया ने कहा कि ये इमोशनल चीटिंग है और उसे छोड़ दिया।

Next Story