Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा सरकार लगाया यह आरोप, जानें पूरा मामला

Aryan
25 Feb 2026 6:16 PM IST
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भाजपा सरकार लगाया यह आरोप, जानें पूरा मामला
x
अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रेस कांफ्रेंस कर आशुतोष ब्रह्मचारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

वाराणसी। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और आशुतोष ब्रह्मचारी के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज यानी बुधवार को पहले आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रेस कांफ्रेंस किया। वहीं दूसरी तरफ पलटवार में अविमुक्तेश्वरानंद ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर आशुतोष ब्रह्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने व्हाट्सएप ग्रुप का स्क्रीनशॉट का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि यह ग्रुप ⁠आशुतोष ब्रह्मचारी ने बनाया है। मेरे ऊपर लगाए आरोप एक दिन झूठे सिद्ध होंगे, तब उन पर मुकदमा होगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा है।

साधु संतों में डर व्याप्त है

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जो साधु संत बोल नहीं पा रहे हैं वह डरे हुए हैं। जब काल्पनिक कहानी बनानी है तो कुछ भी बनाया जा सकता है, उत्तर प्रदेश में अपराधी राज करते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर वही जांच करते हैं।

सनातन विरोधी कार्यो के लिए उठाई आवाज

शंकराचार्य ने कहा कि हमने हर सरकार में सनातन विरोधी कार्यो के लिए आवाज उठाई, कई बार आंदोलन किया है। अब की बार भी उठाई, पिछली सरकार ने तो देर से सुन लिया था। लेकिन बीजेपी ने हमारी आवाज नहीं सुनी बल्कि आवाज को दबाने की कोशिश की। इनका स्वभाव ही अहंकारी वाली है, हमारे 4 मठ गिरा दोगे, हम धर्म की रक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं, हमारे गुरु ने हमें आदेश दिया था।

आशुतोष ब्रह्मचारी के पोस्ट का किया जिक्र

शंकराचार्य ने कहा प्रमाणित होता है पुलिस की हर जांच के साथ हिस्ट्रीशीटर शिकायतकर्ता मौजूद है। आशुतोष ब्रह्मचारी के सोशल मीडिया पोस्ट को दिखाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी के साथ जो फोटो थी वह उनके पोस्ट के माध्यम से प्रमाणित होती है, AI नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भी अहिल्याबाई मूर्ति के मामले में AI जेनरेटेड होने का जिक्र करते हैं, पुलिस अधिकारी के साथ फोटो खुद इन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपलोड की थी।


Next Story