Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका की दाखिल, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

Anjali Tyagi
24 Feb 2026 12:39 PM IST
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका की दाखिल, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
x

प्रयागराज। यौन शोषण के आरोपों में घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है जिस पर जल्द सुनवाई हो सकती है

अग्रिम जमानत याचिका की दाखिल

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अधिवक्ता राजर्षि गुप्ता, सुधांशु कुमार और श्री प्रकाश के जरिए याचिका दाखिल की गई है, जिस पर जल्द सुनवाई हो सकती है।

दो नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के गंभीर आरोप

उन पर दो नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप उनके ही पूर्व शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने लगाए हैं, जिसके बाद प्रयागराज की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने झूंसी थाने को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया था।

शंकराचार्य ने आरोपों को बताया निराधार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और साजिश बताया है। उनका कहना है कि कथित पीड़ित कभी उनके गुरुकुल में रहे ही नहीं और वे जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं।




Next Story