Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अपने पार्टनर से प्रोफेशनल लाइफ बात शेयर करने से मजबूत रिश्ते के लिए हो सकता है फायदेमंद, इन बातों का रखें खास ध्यान

Shilpi Narayan
9 April 2026 1:10 AM IST
अपने पार्टनर से प्रोफेशनल लाइफ बात शेयर करने से मजबूत रिश्ते के लिए हो सकता है फायदेमंद, इन बातों का रखें खास ध्यान
x

अपने पार्टनर से अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करना न केवल सामान्य है, बल्कि एक मजबूत रिश्ते के लिए बहुत फायदेमंद भी हो सकता है। हालांकि काम और घर के बीच एक संतुलन होना चाहिए। अपने पार्टनर को अपना 'सपोर्ट सिस्टम' बनाएं, लेकिन काम को पूरी तरह अपनी पर्सनल लाइफ पर हावी न होने दें।

गलतफहमियां होती हैं कम

ऑफिस की परेशानियों को मन में रखने के बजाय पार्टनर से साझा करने पर मन हल्का होता है। आपका पार्टनर उस स्थिति से बाहर होता है, इसलिए वह आपको ऐसी सलाह या सुझाव दे सकता है जो शायद आप न सोच पा रहे हों। जब पार्टनर को पता होता है कि आप काम में व्यस्त या परेशान हैं, तो वह आपके व्यवहार और थकान को बेहतर समझ पाते हैं और गलतफहमियां कम होती हैं। अपनी उपलब्धियों को उनके साथ बांटने से खुशी दोगुनी हो जाती है।

इन बातों का रखें ध्यान

हर समय सिर्फ काम की बुराई या बॉस की शिकायत न करें, इससे पार्टनर बोर या तनावग्रस्त महसूस कर सकता है। घर घुसते ही काम की बातें शुरू न करें। पहले थोड़ा रिलैक्स हों और फिर बात करें। यह एकतरफा बातचीत नहीं होनी चाहिए। उनके दिन के बारे में भी पूछें। अगर आपके काम में कुछ ऐसी बातें हैं जो कॉन्फिडेंशियल (Confidential) हैं, तो उन्हें साझा करने से बचें।

Next Story