
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- शादीशुदा से इश्क करने...
शादीशुदा से इश्क करने की कर बैठी गलती: पति की सच्चाई जानकर उड़े होश, युवती ने इस तरह दे दी जान, वीडियो से हुआ खुलासा...

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में झूठ बोलकर शादी करने का मामला सामने आया है। दरअसल एक युवती ने पति की सच्चाई सामने आने के बाद अपनी जान दे दी। लेकिन उसने मौत से पहले 11 सेकंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस वीडियो ने इस मामले की तह तक जाने में बड़ी मदद की है, यहां तक कि पुलिस जांच का खास सबूत बन चुका है।
एक साल पहले राजू भदौरिया से हुआ था प्यार
यह मामला ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके का है। यहां ट्रांसपोर्ट नगर की रहने वाली 26 वर्षीय वैष्णवी की मुलाकात लगभग एक साल पहले राजू भदौरिया से हुई थी। आरोपी ने खुद को सेना में तैनात जवान बताया और अपनी असल पहचान छुपाकर युवती से नजदीकियां बढ़ा ली। दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर जल्द ही दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया।
नोटरी के माध्यम से की शादी
करीब छह महीने पहले दोनों ने आर्य समाज मंदिर और नोटरी के माध्यम से शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद आरोपी ने वैष्णवी को अपने घर ले जाने के जगह सिरोल स्थित ईस्ट मैरेडियन टाउनशिप में किराए के फ्लैट में रखा। यहीं से लड़की को शक की शुरुआत होने लगा।
दोनों के बीच होने लगा विवाद
पति की धोखेबाजी से आहत हो गई थी, फिर अक्सर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। 11 फरवरी 2026 को जब वैष्णवी आरोपी के घर गई तो वहां आरोपी, उसकी पहली पत्नी और बहन ने उसके साथ मारपीट की। इस घटना ने उसे अंदर तक हिलाकर रख दिया।
इसके बाद वैष्णवी ने आरोपी को फोन कर साथ रखने को बोला, लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया। इस वजह से वैष्णवी सदमे में चली गई और आहत होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और जान दे दी। लेकिन इससे पहले उसने एक 11 सेकंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो में उसने मौत के लिए पति और पति के परिवार वालों को जिम्मेदार ठहराया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
ग्वालियर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।




