Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कैरेक्टर पर उठाती थी उंगली, देवरानी ने दो जेठानियों को आग के हवाले किया, जानें पूरा मामला...

Aryan
5 April 2026 11:00 AM IST
कैरेक्टर पर उठाती थी उंगली, देवरानी ने दो जेठानियों को आग के हवाले किया, जानें पूरा मामला...
x
पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित डबुआ कॉलोनी से सनसनी फैला देने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल एक प्राइवेट स्कूल की टीचर ने अपनी ही दो जेठानियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग में झोंक दिया। इस हमले में दोनों जेठानियां बुरी तरह झुलस गई हैं। जिनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों जेठानियों ने प्यार से पिलाई थी चाय

जब दोनों जेठानियां सीमा और मीना अपने घर पर मौजूद थीं, तभी उनकी देवरानी पिंकी वहां पहुंची। दोनों जेठानियों ने पिंकी का स्वागत किया और उसे प्यार से चाय पिलाई। हालांकि, पिंकी के मन में पहले से ही साजिश चल रही थी। वह अपने साथ एक थैला लेकर आई थी, जिसे उसने चुपके से बाथरूम में रख दिया था।

अचानक उड़ेला पेट्रोल

जब सीमा और मीना घर की छत पर खड़ी थीं, तभी पिंकी बाथरूम से एक बाल्टी में पेट्रोल भरकर ले आई। इससे पहले कि दोनों बहनें कुछ समझ पातीं, पिंकी ने उन पर पेट्रोल उड़ेल दिया और माचिस की तीली जलाकर उन पर फेंक दी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

अपमान का बदला लेने के लिए दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान पिंकी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि मेरी दोनों जेठानियां अक्सर मेरे कैरेक्टर पर उंगली उठाती थीं और शक करती थीं। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।


Next Story