Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वो तब तक नहीं रुकेगी... 'मर्दानी 3' से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं रानी मुखर्जी, जानें कब देख पाएंगे फिल्म

Shilpi Narayan
10 Jan 2026 7:30 PM IST
वो तब तक नहीं रुकेगी... मर्दानी 3 से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने आ रही हैं रानी मुखर्जी, जानें कब देख पाएंगे फिल्म
x



मुंबई। रानी मुखर्जी अब तक अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर अलग छाप छोड़ी है। वहीं रानी मोस्ट अवेटिड फिल्म मर्दानी 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। दरअसल, रानी मुखर्जी एक बार फिर सुपरकॉप शिवानी शिवाजी रॉय बनकर वापसी कर रही हैं।


दरअसल, मेकर्स ने मर्दानी 3 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। इसके साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया है। पोस्टर में रानी मुखर्जी भारत में लापता हुईं लड़कियों को ढूंढती नजर आ रही हैं। उनका इस बार अंदाज बिल्कुल पहले की तरह ही है। बस इस बार एक्शन और ज्यादा नजर आएगा।


यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करके जानकारी दी है कि फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि वो तब तक नहीं रुकेगी, जब तक वह उन सभी को बचा नहीं लेती। रानी मुखर्जी निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में मर्दानी 3 में वापस आ रही हैं। बचाव अभियान 30 जनवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में शुरू होगा।


बता दें मर्दानी 3 पहले सिनेमाघरों में 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब इस फिल्म को जल्दी रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज डेट पहले आने से फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और पोस्टर देखकर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

Next Story