Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

युजवेंद्र चहल के साथ नाम जुड़ने पर भड़की शेफाली बग्गा! बोलीं-अपनी जिंदगी जियो और...

Shilpi Narayan
2 Feb 2026 2:30 PM IST
युजवेंद्र चहल के साथ नाम जुड़ने पर भड़की शेफाली बग्गा! बोलीं-अपनी जिंदगी जियो और...
x

मुंबई। शेफाली बग्गा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खयों में बनी रहती हैं। वहीं इस बार शेफाली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई हुई है। इस बार उनका गुस्सा ही खबर बन गया है। हाल ही में उनके साथ युजवेंद्र चहल और कुछ अन्य लोगों की बनाई गई एआई फोटो सामने आई जिसे देखकर शेफाली आग-बबूला हो गईं।


दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जताई और दिखा दिया कि उनकी लाइफ और पर्सनल स्पेस में कोई भी मजाक नहीं चलेगा। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ की कंटेस्टेंट रही शेफाली बग्गा का नाम क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ जोड़ा जा रहा है।


हाल ही में दोनों को साथ भी देखा गया था। इससे पहले चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ चुका था। लेकिन चहल से जुड़ी अफवाहों के बीच शेफाली को उनके साथ बनाई गई एआई फोटो बिलकुल रास नहीं आई। ये फोटो देखकर वो गुस्से में हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं।


शेफाली ने जब चहल के साथ अपनी, आरजे महवश और धनश्री वाली एआई फोटो देखी तो वो आग-बबूला हो गईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में वो फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह बहुत घटिया है। जिस तरह से ये ट्रोल लड़कियों के साथ बर्ताव करते हैं वो बहुत शर्मनाक है। अपनी जिंदगी जियो और जीने दो। ये आपकी खराब मानसिकता का उदाहरण है।


कुछ दिन पहले मुंबई में युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा को साथ देखा गया था। पैपराजी ने दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी कैद किए। दोनों ने अलग-अलग पैपराजी को पोज दिए लेकिन जब एक साथ पोज देने के लिए कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया। इस वीडियो के बाद से ही चहल और शेफाली के लिंकअप की खबरें और तेज हो गईं।

Next Story