
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- हैवी ब्रेस्ट...
हैवी ब्रेस्ट इंप्लांट्स के बाद हुआ था बुरा हाल! शर्लिन चोपड़ा ने बताया लाइफ का सबसे बुरा दौर

मुंबई। शर्लिन चोपड़ा हमेशा ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में अपने हैवी ब्रेस्ट इंप्लांट्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इन इंप्लांट्स की वजह से उनकी सेहत और मानसिक शांति बुरी तरह प्रभावित हो गई थी।
शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से पीठ, गर्दन, कंधे और सीने में लगातार तेज दर्द रहता था। भारी वजन के कारण उन्हें सीने पर दबाव महसूस होता था, जिससे ठीक से सांस लेना मुश्किल हो गया था।
इंप्लांट्स के वजन ने उनकी ऊर्जा और स्फूर्ति को कम कर दिया था। उन्होंने यहाक्ष तक कहा कि भारी ब्रेस्ट इंप्लांट्स के चलते उनकी जिंदगी नर्क बन सकती थी। प्रत्येक इंप्लांट का वजन लगभग 825 ग्राम था, जिसे उन्होंने अतिरिक्त बोझ करार दिया।
इन स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शर्लिन ने नवंबर 2025 में ब्रेस्ट इंप्लांट रिमूवल सर्जरी करवाई। सर्जरी के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वह खुद को तितली जैसा हल्का महसूस कर रही हैं।
शर्लिन ने युवाओं को संदेश दिया है कि वे सोशल मीडिया के दबाव में आकर बाहरी दिखावे के लिए अपने शरीर के साथ खिलवाड़ न करें, क्योंकि असली "हॉटनेस" सोच में होती है, किसी सर्जरी में नहीं। फिलहाल शर्लिन खुलकर जिंदगी जी रही है।




