Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शिखर धवन ने 40 की उम्र में की दूसरी शादी! आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग लिए सात फेरे, खुशी से झूमे चहल

Shilpi Narayan
21 Feb 2026 9:13 PM IST
शिखर धवन ने 40 की उम्र में की दूसरी शादी! आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग लिए सात फेरे, खुशी से झूमे चहल
x

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से दूसरी शादी की है। आयरलैंड की रहने वाली सोफी और धवन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। कपल की शादी की तस्वीरें सामने आई है। शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी और करीबी दोस्तों व परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

चहल ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

दरअसल इस खास मौके पर धवन के पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। हालांकि इनके अलावा सोशल मीडिया पर नई जोड़ी को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

2 साल की डेटिंग के बाद हुए एक

दरअसल, शिखर धवन और सोफी शाइन बीते करीब 2 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। साल 2024 में दोनों के डेटिंग की खबर सामने आई थी। फिर 2025 में दोनों का रिश्ता कंफर्म हो गया था। अब 2026 में दोनों ने शादी करके इस रिश्ते को एक नया नाम दे दिया है।

साल 2012 में गब्बर ने की थी पहली शादी

बता दें कि गब्बर ने पहली शादी 2012 में बॉक्सर आयशा मुखर्जी से की थी। वहीं दोनों की शादी 9 साल तक ही चल सकी। हालांकि 2021 में दोनों के अलग होने की खबर आई। फिर दो साल बाद यानी 2023 में दोनों का तलाक हो गया।

Next Story