Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम केस में मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला

Anjali Tyagi
20 Feb 2026 4:24 PM IST
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को बिटकॉइन स्कैम केस में मिली जमानत, जानें क्या है पूरा मामला
x
ज कुंद्रा के वकील, प्रशांत पाटिल ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल 2018 से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सहयोग कर रहे हैं

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और व्यवसायी राज कुंद्रा को मुंबई की एक विशेष अदालत ने आज बिटकॉइन स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी है। बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई की एक कोर्ट ने बिटकॉइन जमानत मिलने के बाद राज ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। वह अपने वकील के साथ आगे बढ़ गए। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि राज कुंद्रा ने 'गेन बिटकॉइन' पोंजी घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन प्राप्त किए थे, जिनकी वर्तमान कीमत लगभग ₹150 करोड़ से अधिक है।

जमानत का आधार

राज कुंद्रा के वकील, प्रशांत पाटिल ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल 2018 से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में सहयोग कर रहे हैं और सभी संबंधित दस्तावेज पहले से ही जांच एजेंसी के पास हैं, इसलिए उन्हें हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है।

कोर्ट की कार्यवाही

विशेष PMLA (Prevention of Money Laundering Act) अदालत के न्यायाधीश आर. बी. रोटे ने कुंद्रा की जमानत याचिका स्वीकार की। इससे पहले, कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी समन पर संज्ञान लेते हुए उन्हें अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

संपत्ति की कुर्की

इससे पहले अप्रैल 2024 में, ED ने इस मामले के संबंध में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लगभग ₹97.79 करोड़ की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की थी।

Next Story