Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

शिल्पा शेट्टी की बढ़ीं मुश्किलें, EOW ने अभिनेत्री से की करीब साढ़े 4 घंटे पूछताछ, जानें क्या है मामला

Shilpi Narayan
7 Oct 2025 11:07 AM IST
शिल्पा शेट्टी की बढ़ीं मुश्किलें, EOW ने अभिनेत्री से की करीब साढ़े 4 घंटे पूछताछ, जानें क्या है मामला
x

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिख रही हैं। पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हैं। लंबे वक्त से अभिनेत्री 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में वो पुलिस के रडार पर हैं। इसी बीच जानकारी मिली कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची है। जहां पर एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया है।

लगभग साढ़े 4 घंटे तक चली पूछताछ

बता दें कि शिल्पा से यह पूछताछ लगभग साढ़े 4 घंटे तक चली है। जिसमें शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को पूरा सपोर्ट करते हुए अपना पक्ष रखा। पुलिस 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में लगातार जांच कर रही हैं। ऐसे में जिनके नाम इस मामले में सामने आए हैं, उनसे एक-एक कर पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में शिल्पा का बयान उनके घर पहुंचकर ही EOW ने दर्ज किया। साढ़े चार घंटे चली पूछताछ में एक्ट्रेस ने पुलिस को अपने विज्ञापन कंपनी के बैंक अकाउंट में लेनदेन की जानकारी भी दी है।

राज कुंद्रा ने पुलिस को जानकारी दी

मिली जानकारी के अनुसार, शिल्पा शेट्टी ने पुलिस की पूछताछ में पूरा सहयोग किया। साथ ही उन्हें कई डॉक्यूमेंट्स दिए हैं। जो उनके एड कंपनी के लेनदेन से जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा और 4 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं शिल्पा ने पुलिस को जो डॉक्यूमेंट्स दिए हैं, उनकी जांच भी की जा रही है। इस मामले को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि राज कुंद्रा ने पुलिस को जानकारी दी है। जिसमें बताया गया कि शिकायत करने वाले दीपक कोठारी की NBFC से 60 करोड़ रुपये का लोन लिया था। लेकिन बाद में उसकी कंपनी में इसे इक्विटी के तौर पर एडजस्ट किया गया। उन्होंने प्रमोशन की तस्वीरें भी पुलिस को दिखाई है।

लुकआउट नोटिस हुआ जारी

बता दें कि इसी साल EOW ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ केस दर्ज किया था। 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में सितंबर में लुकआउट नोटिस जारी हुआ। हालांकि, जिस कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला है, वो अब बंद की जा चुकी है, जिसका नाम है- बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड। दीपक कोठारी की शिकायत पर इस कपल के खिलाफ केस हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 2015 से 2023 के बीच उन्हें शिल्पा ने इस बिजनेस में इनवेस्ट करने के लिए मनाया था।

Next Story