Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट पर शिवपाल सिंह ने कहा- भाजपा का अमृतकाल असल में अपराधकाल है, पहले अतीत का हिसाब फिर भविष्य की बात

Aryan
13 Aug 2025 1:31 PM IST
यूपी विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट पर शिवपाल सिंह ने कहा- भाजपा का अमृतकाल असल में अपराधकाल है, पहले अतीत का हिसाब फिर भविष्य की बात
x
सरकार ने जनता से किए गए कितने वायदे पूरे किए हैं। इसका जवाब देना चाहिए

लखनऊ। शिवपाल सिंह यादव ने विजन डॉक्यूमेंट को लेकर कहा कि ये कोई विजन नहीं है। ये वोटबैंक के लिए एक लॉलीपाप है। पहले 2022 के घोषणा पत्र का हिसाब दिया जाए फिर भविष्य की बात होनी चाहिए।

विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट पर चर्चा शुरू हो गई है

यूपी विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट पर चर्चा शुरू हो गई है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सरकार ने जनता से किए गए कितने वायदे पूरे किए हैं। इसका जवाब देना चाहिए। सदन की समय सीमा बढ़ाई जाए। जो वायदे पूरे नही पूरे किए उनकी भी जानकारी दें। सपा सदस्यों ने भी नारेबाजी की। बांके बिहारी मंदिर निर्माण पर संशोधित विधेयक पेश किया गया।

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि भाजपा के संकल्पों पर जनता ने भरोसा किया। विपक्ष द्वारा केवल अराजकता फैलाई जा रही है।

सपा नेता शिवपाल सिंह ने विजन चर्चा को लालीपॉप कहा

सपा नेता शिवपाल सिंह ने कहा कि सरकार 2047 का विजन चर्चा लेकर आई, ये एक लालीपॉप है। आज जो जवान हैं,वह बूढ़े हो जाएंगे इससे उनको क्या फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि विजन की चर्चा बाद में होनी चाहिए अतीत का हिसाब पहले होना चाहिए। भाजपा ने कहा था कि किसानों की अच्छी आमदनी हो जाएगी पर ऐसा नहीं हुआ है। इन्होंने जितने वादे किए हैं सब खोखले है। उन्होंने कहा कि सड़क पर गड्ढे नहीं है। गड्ढे में सड़क खोजनी पड़ती है। जब वादे पूरे नहीं हुए तो 2047 का क्या है?

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार आज विधानसभा में 2047 का काल्पनिक विज़न लेकर आ रही है। अरे भाई, आज की भूख का हल नहीं, और कल के सपनों का सौदागर बनकर घूम रहे हैं।

2022 तक किसान की आय दोगुनी करेंगे, मगर 2025 में किसान आधे दाम पर फसल बेच रहा है और 2047 में खुशहाली का सपना दिखा रहे हैं - ये किसान क्रेडिट कार्ड नहीं, किसान क्रेडिट झांसा है।

2047 में रोजगार मिलेगा यानी भाजपा का मतलब है - आज के बेरोजगार, 22 साल बाद के बुजुर्ग बनकर जॉब जॉइन करेंगे।

2047 में डिजिटल हॉस्पिटल होंगे, लेकिन 2025 में स्ट्रेचर नहीं है - मरीज को पेड़ से सलाइन टांगने वाली सरकार से हाईटेक का वादा? वाह रे अमृतकाल।

2047 में अपराध खत्म होगा और 2025 में अपराधी गार्ड ऑफ ऑनर पा रहे हैं। भाजपा का अमृतकाल असल में अपराधकाल है।

2047 में स्मार्ट क्लासरूम लेकिन 2025 में बच्चे टूटी बेंच पर बैठकर पढ़ रहे हैं। ये स्मार्ट नहीं, स्टार्ट-स्टॉप-स्टार्ट क्लासरूम है।

भाजपा ने विकास का मतलब समझा - समाजवादी कामों पर अपना नामपट्ट चिपका दो और फोटो खिंचवा लो।

गरीबी 2047 तक खत्म होगी - मतलब भाजपा के हिसाब से गरीब की जिंदगी का लॉन्ग टर्म प्लान है भूखा रखना।

भाजपा का 2047 विजन एक पॉलिसी नहीं, राजनीतिक किस्त योजना है - हर चुनाव में नया सपना, हर साल पुराना झूठ। 2047 का सपना मत बेचिए, 2025 की सच्चाई का हिसाब दीजिए। क्योंकि जनता अब कह रही है - भविष्य के जुमले नहीं, आज का न्याय चाहिए।


Next Story