Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

श्रद्धा कपूर ने किया खुलासा, हिरोइन बनने से पहले जाया करती थी चोर बाजार

Anjali Tyagi
1 April 2026 3:00 PM IST
श्रद्धा कपूर ने किया खुलासा, हिरोइन बनने से पहले जाया करती थी चोर बाजार
x



मुंबई। श्रद्धा कपूर अपनी चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती है। आज श्रद्धा बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दें कि श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अभिनेत्री बनने से पहले वह मुंबई के मशहूर चोर बाजार जाकर खरीदारी करना बहुत पसंद करती थीं।


श्रद्धा का कहना है कि उन्हें दुकानों पर मोलभाव (बार्गेनिंग) करना बहुत पसंद है और वह इसमें काफी माहिर भी हैं। एक्ट्रेस बनने के बाद वह अपनी पुरानी आदतों, जैसे रिक्शे में घूमना, पैदल चलना और स्थानीय बाजारों में खरीदारी करना, को काफी मिस करती हैं।


फिल्मों में आने से पहले वह अक्सर चोर बाजार जाती थीं और वहां से जमकर खरीदारी किया करती थीं।


आजकल की व्यस्तता और स्टारडम के कारण वह अब ये सब खुलकर नहीं कर पातीं, लेकिन वह आज भी उन दिनों को याद करती हैं जब वह एक आम लड़की की तरह बेझिझक कहीं भी आ-जा सकती थीं।

Next Story