Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के बाद इस बड़ी फिल्म में आने वाली है नजर, खुशी से झूम उठे फैंस, विथाबाई नारायणगांवकर के बायोपिक में आएंगी नजर

Shilpi Narayan
4 Nov 2025 4:44 PM IST
श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के बाद इस बड़ी फिल्म में आने वाली है नजर, खुशी से झूम उठे फैंस, विथाबाई नारायणगांवकर के बायोपिक में आएंगी नजर
x



मुंबई। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की काफी लोकप्रिय अभिनेत्री है। फैंस के बीच इनकी अलग पहचान है। इनकी सादगी पर दुनिया फिदा है। वहीं श्रद्धा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बीच उन्होंने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है।


बता दें कि उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर बेस्ड बायोपिक ‘ईथा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। लक्ष्मण उटेकर के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म श्रद्धा और लक्ष्मण उटेकर के बीच पहली साझेदारी है और इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।


वहीं श्रद्धा अपनी हर फिल्म में अपने काम से जान फूंक देती हैं। फिल्म के क्लैपबोर्ड की एक तस्वीर, जिसका टाइटल “ईथा” है, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह खबर तेजी से फैल गई और फैन्स इसके लिए काफी एक्साइटेड भी हैं।


हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबरें हैं कि जाने-माने संगीतकार अजय-अतुल फिल्म का साउंडट्रैक तैयार करने के लिए तैयार हैं। मराठी लोक रंगमंच की सबसे मशहूर हस्तियों में से एक विथाबाई को तमाशा के प्रति उनके समर्पण के लिए याद किया जाता है।


पारंपरिक प्रदर्शन का एक जीवंत रूप जिसमें संगीत, नृत्य और कहानी कहने का मिश्रण होता है। कलात्मक प्रतिभा और व्यक्तिगत चुनौतियों से भरा उनका जीवन, कलाकारों की पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ‘ईथा’ में श्रद्धा की गंभीर एक्टिंग देखने को मिलेगी।


पिछली बार श्रद्धा कपूर को फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था। साल 2024 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने 884 करोड़ का छप्परफाड़ बिजनेस किया था। स्त्री 2 के बाद अब उन्होंने अपनी इस बायोपिक पर काम शुरू कर दिया है। श्रद्धा को फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए देखने के लिए फैन्स काफी बेकरार हैं।


इस साल सिनेमाघरों में रिलीज न होने के बावजूद, श्रद्धा अपनी मजबूत सोशल मीडिया मौजीदगी की बदौलत काफी पॉपुलर बनी हुई हैं। इंस्टाग्राम पर 94 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स के साथ, वह अक्सर पोस्ट के जरिए फैन्स के साथ जुड़ती हैं।

Next Story